उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में मतदान का जश्न!…छात्रों ने दिया लोकतंत्र संदेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित क्वींस पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और प्री-एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ तथा स्वीप कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार होने के साथ जिम्मेदारी भी है, और सभी नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों और गीतों के माध्यम से छात्रों द्वारा दिए गए संदेश की सराहना की और निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है और प्री-एसआईआर का उद्देश्य हर योग्य मतदाता का नाम सूची में अंकित करना और अपात्र नामों को रोकना है। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत मतदाता गीत को भारत निर्वाचन आयोग तक पहुंचाने की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस पालिका अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक व गीत से किया गया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह और स्कूल प्रबंधक आर.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में