उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

सीसीटीवी ने फँसाया चोर…हल्द्वानी में दो बड़ी चोरी का राज हुआ बेनकाब

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोर मुंशी राम उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के नौ लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण और नगदी बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

एसएसपी ने बताया कि 14 मार्च को ललित सिंह और 1 अप्रैल को घनश्याम चंद्र ने मुखानी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों घटनाओं में चोर घर से नगदी और आभूषण चुरा ले गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में विशेष टीम का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पूछताछ के माध्यम से आरोपी का पता लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

3 अप्रैल को गुसाईपुर तिराहे के पास आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई चोरी और अन्य अपराधों में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

इस सफलता पर एसएसपी ने टीम के प्रयासों को सम्मानित करते हुए उन्हें 1,500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। गिरफ्तार टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, कुंदन कठायत, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में