उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राष्ट्रीय शिक्षा हिल दर्पण

CBSE Exam 2026 Update… 3 मार्च की परीक्षाएं आगे बढ़ीं, नई तारीखें जारी

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक बदलाव किया है। यह संशोधन 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए प्रशासनिक कारणों से किया गया है।

CBSE द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की जो परीक्षा पहले 3 मार्च 2026 को होनी थी, अब वह 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12वीं की 3 मार्च को निर्धारित परीक्षा की नई तिथि 10 अप्रैल 2026 तय की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल 3 मार्च को होने वाली परीक्षाओं पर ही लागू होगा, शेष सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित तिथियों की जानकारी तुरंत छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसी भी तरह की भ्रम या अफवाह से बचा जा सके। साथ ही, संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार डेटशीट में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं और नई तिथियां छात्रों के एडमिट कार्ड में भी दर्शाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षाओं का आयोजन सुचारू और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्कूल प्रशासन, शिक्षक, छात्र और अभिभावक बोर्ड के इस फैसले में सहयोग करेंगे। उनके अनुसार, इस बदलाव से छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे वे बिना दबाव के बेहतर ढंग से परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में