उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

एलयूसीसी घोटाला… 800 करोड़ के स्कैम में सीबीआई का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बहुचर्चित एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई ने जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मुंबई से पकड़ा गया है। इनकी पहचान पंकज जैन उर्फ पंकज चौधरी और किशन जैन के रूप में हुई है।

सीबीआई जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल और उसकी पत्नी द्वारा कथित रूप से अर्जित अवैध धन को संपत्तियों की खरीद में निवेश कराने में मदद कर रहे थे। इससे पहले इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस तरह अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें समीर अग्रवाल का साला भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

जांच एजेंसी के अनुसार, मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल फिलहाल विदेश फरार है। यह मामला लगभग 800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसमें से करीब 400 करोड़ रुपये की रिकवरी की जानकारी भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लोगों को निवेश के नाम पर ठगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अकेले उत्तराखंड में लगभग 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई, जिसमें अधिकतर दिहाड़ी मजदूर महिलाएं और गृहिणियां प्रभावित हुईं।

यह कंपनी उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी सक्रिय थी और वहां भी इसी तरह के ठगी के मामले सामने आए हैं। कंपनी का मुख्यालय नवी मुंबई में बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

मामले में कई एफआईआर दर्ज होने के बाद इसकी निगरानी पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जा रही थी। इसके बाद जनहित याचिका (PIL) के माध्यम से मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद 17 सितंबर 2025 को सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में