उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

टायर फटने से बेकाबू हुई कार…कई वाहनों में मारी टक्कर, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल टल गया, जब जंगलात चौकी के पास तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर तीन वाहनों से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, देहरादून की ओर से आ रही यूपी नंबर की तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया। इसी दौरान सामने से आ रही राजस्थान नंबर की कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। पीछे आ रही एक अन्य कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सौभाग्य से राजस्थान से मसूरी घूमने जा रहे पर्यटकों सहित दोनों वाहनों में सवार दो परिवार बाल-बाल बच गए और किसी बड़ी जनहानि से बचाव हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

हादसे में टायर फटने वाली कार के चालक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क से हटाया गया। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टायर फटना पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में