उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

भीषण सड़क हादसा… उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, दो की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना पयाल गांव के समीप उस समय हुई जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था एक नहीं’...हल्द्वानी हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी संदीप चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि दुर्घटना देर शाम की है, जब वाहन देवप्रयाग से लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियों से पंगा पड़ा महंगा!... छेड़छाड़ पर मनचलों की पहले पिटाई, फिर बिच्छू घास; VIDEO वायरल

रेस्क्यू टीम को घने जंगल और अंधेरे के कारण बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मृतक का शव खाई से बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे शव को निकालने का कार्य देर रात तक जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि... गुरुद्वारे में टेका मत्था; सीएम धामी ने कही बड़ी बात

थाना प्रभारी ने मृतकों की पहचान राजेंद्र और जसपाल के रूप में की है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में