उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

चलते-चलते मौत से टकराई कार!… भीषण हादसे ने छीन ली कारोबारी की जिंदगी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय टूर एंड ट्रेवल कारोबारी मोहित शर्मा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल मोहित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य में क्रांति!... सीएम धामी ने चंपावत को दी बड़ी सौगात

पुलिस के मुताबिक, किच्छा के वार्ड नंबर-2 स्थित आजाद नगर निवासी मोहित शर्मा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंची, अचानक आगे का टायर फट गया। टायर फटते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से मोहित शर्मा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक हादसा...बोलेरो में बोल्डर गिरते ही मची चीख-पुकार, एक की मौत

मोहित शर्मा किच्छा में टूर एंड ट्रेवल का व्यवसाय संचालित करते थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे। उनके परिवार में पत्नी नैना शर्मा, एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलने पर बिगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिग्वाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  तबादलों का काउंटडाउन खत्म!... कई विभागों में होगा बड़ा फेरबदल

चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिग्वाल ने बताया कि शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह कार का अगला टायर फटना प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में