उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

ब्रिटेन में हिरासत में कैप्टन अजय पंत मामला… भारत-उत्तराखंड सरकार सक्रिय, कांसुलर सहायता में तेजी

खबर शेयर करें -

ब्रिटेन में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड के रामनगर निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में भारतीय उच्चायोग और राज्य सरकार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विस्तृत जानकारी दी है।

उच्चायोग के अनुसार कैप्टन अजय पंत फिलहाल एचएमपी विनचेस्टर में न्यायिक हिरासत में हैं। 19 जून 2026 को जेल की टेलीफोन सुविधा के जरिए उनसे संपर्क स्थापित किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें जेल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ नियमित संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुर्सी बचाएं या मैदान में उतरें?...चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान

भारतीय उच्चायोग ने यह मामला ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) के समक्ष भी उठाया है, ताकि कैप्टन पंत को समय पर कांसुलर सहायता मिल सके और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा कानूनी अधिकारों की पूरी तरह रक्षा हो।

यह भी पढ़ें 👉  अब हर परिवार का सपना होगा अपना घर...सिर्फ इतने लाख में मिल रहा आधुनिक फ्लैट!

इस बीच, कैप्टन अजय पंत के नियोक्ता और संबंधित कानूनी प्रतिनिधियों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। कंपनी ने उन्हें पूर्ण कानूनी सहायता और उनके परिवार को आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिया है।

जानकारी के अनुसार, कैप्टन अजय पंत को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को निर्धारित है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से पड़ोसी की शर्मनाक हरकत!... विरोध पर दे डाली धमकी, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि राज्य सरकार अपने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय तथा भारतीय उच्चायोग के साथ लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक सहायता सुनिश्चित कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में