उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां!… छात्र को लगी गोली, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। पटेलनगर इंडस्ट्री एरिया स्थित एक निजी संस्थान के बाहर अचानक गोलियां चलने से मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। गोलीकांड में एक छात्र के घायल होने की सूचना है। वारदात के बाद हथियारों से लैस आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!... इस जिले में 21 अगस्त को स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क

दरअसल, यह पूरा मामला देहरादून के पटेलनगर इंडस्ट्री एरिया का है। जानकारी के अनुसार, निजी संस्थान के बाहर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कुत्तों का खौफ!... बच्चों पर भी हमला, यहां 4 दिन स्कूल बंद

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तैयार हुए 28 ‘जंगल के रखवाले’... 12 महिला अफसरों की भी वन सेवा में एंट्री

प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद या रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही फायरिंग के वास्तविक कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में