उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी… देर शाम अवैध दुकान पर चला बुल्डोजर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बुधवार की देर शाम नगर निगम प्रशासन ने हल्द्वानी शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसील की सरकारी जमीन पर कई वर्षों से अवैध रूप से चल रही दुकान को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस दुकान में अवैध बिजली कनेक्शन भी पाया गया था, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई। नगर निगम का यह अभियान शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट और नगर निगम की टीम ने रोडवेज बस स्टेशन से वर्कशॉप लाइन तक गंदगी और अवैध कब्जों पर सख्त नियंत्रण स्थापित किया। इस दौरान वर्कशॉप लाइन के पास गुप्ता भटूरे द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कड़ी फटकार लगाई। इसके अतिरिक्त, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर सख्त नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने मौके पर सफाई करवाई और कई दुकानों के चालान भी काटे।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि हल्द्वानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नेशनल गेम्स से पहले हल्द्वानी को स्वच्छ और आदर्श शहर बनाने में सहयोग करें। नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय लोगों को स्वच्छता और नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में