अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय

भैंस ने की गोबर……मालिक को भरना पड़ा हजारों का जुर्माना

खबर शेयर करें -

एक भैंस के रास्ते पर गोबर करने पर उसके मालिक को 9000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा। यह मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है। यहां नगर निगम की टीम ने शहर में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत विशेष अभियान के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...पांच लोगों की मौत की खबर

ग्वालियर के सिरौल रोड पर गुरुवार को एक भैंस रास्ते पर बंधी हुई थी और उसने वहीं गोबर कर दिया था। इस पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर भैंस को जब्त कर लिया और इसके मालिक नंदकिशोर से 9000 रुपए जुर्माना वसूल किया। जुर्माना भरने के बाद ही भैंस मालिक को उसकी भैंस वापस की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में होगा सियासी महासंग्राम...खड़गे की जनसभा से पहले ट्रैफिक को लेकर बड़ा अलर्ट

ग्वालियर नगर निगम ने बताया कि शहर में पशुपालकों को सार्वजनिक स्थानों पर अपने पशु बांधने से रोका जा रहा है, ताकि स्वच्छता बनी रहे और रास्तों पर गंदगी न फैले। इससे पहले भी नगर निगम ने इसी कारण भैंस के मालिक से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला था। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने इस अभियान के तहत कुल 32 हजार रुपए का जुर्माना अलग-अलग लोगों से वसूल किया, जो गंदगी फैलाने के दोषी पाए गए थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी