हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तराखंड द्वारा *बजट 2026–27* पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी में प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन के निवास पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जब अनीस गौड़ एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ताओं ने बजट 2026–27 पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट संतुलित है तथा अल्पसंख्यक समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस बजट में अल्पसंख्यक समाज के लिए **3400 करोड़ रुपये** का प्रावधान किया गया है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा, प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन, कुमाऊं संयोजक महबूब अली, गढ़वाल संयोजक इसरार अल्वी, जिला अध्यक्ष अली नकवी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अंसारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी यूसुफ मलिक, ओबीसी आयोग के सदस्य डॉ. ज़ेड. वारसी, हज कमेटी की सदस्य तरन्नुम खान, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनवर अली खान, जिला उपाध्यक्ष फारुख अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद नाजिम, फहीम रिज़वी, भूरे खान, अफजल कुरैशी, राजा कमाल, शानू खान, जियाउद्दीन कुरैशी, लाल मोहम्मद, शन्नू खान, जुबेर आलम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


