उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव नैनीताल हिल दर्पण

लंबे विवादों के बाद टूटा सस्पेंस… नैनीताल जिला पंचायत को मिला नया नेतृत्व

खबर शेयर करें -

नैनीताल। लंबे विवादों और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद आखिरकार नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर दीपा दर्मवाल को चुना गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन...नियमावली बनाओ, भर्ती करो नहीं तो भुगतोगे परिणाम

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही देर रात को वोटों की गिनती कर ली गई थी। हालांकि, तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से परिणामों की औपचारिक घोषणा पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी। मतगणना के बाद सभी मतों को सुरक्षित रखा गया था। मंगलवार को प्रशासन ने औपचारिक रूप से नतीजों की घोषणा करते हुए दोनों विजेताओं के नाम सार्वजनिक किए।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों का विवाद...रणभूमि बना गांव, बड़ों के बीच दे दनादन, ये है मामला

चुनाव का परिणाम:

अध्यक्ष, जिला पंचायत नैनीताल: दीपा दर्मवाल

उपाध्यक्ष, जिला पंचायत नैनीताल: देवकी बिष्ट (कांग्रेस)

इस चुनाव को लेकर जिले में लंबे समय से राजनीतिक खींचतान और चर्चाएं जारी थीं। अब परिणाम सामने आने के साथ ही पंचायत स्तर पर नए नेतृत्व का गठन हो गया है। स्थानीय स्तर पर इन परिणामों को राजनीतिक संतुलन में बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...ट्रक ने रौंदी बाइक, पति-पत्नी की मौत
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में