उत्तराखण्ड कुमाऊं स्थानान्तरण हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल… एसएसपी ने बदले निरीक्षकों के दायित्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. (IPS) ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए अपनी नई टीम बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आदेश के अनुसार, निरीक्षक विजय सिंह मेहता को साइबर सेल/ANTF से हटाकर वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक गणेश सिंह मनोला को सीसीटीएनएस से प्रभारी साइबर सेल/ANTF की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं निरीक्षक पूरन राम आगरी को वाचक के पद से स्थानांतरित कर प्रभारी सीसीटीएनएस नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

इसके अलावा उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी को पुलिस लाइन नैनीताल से हटाकर चौकी बेलपड़ाव, थाना कालाढूंगी का प्रभारी बनाया गया है। नई व्यवस्था से जिले की पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर समन्वय की उम्मीद की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में