उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

शटर तोड़ा, नकदी उड़ाई… हल्द्वानी में CCTV ने पकड़वा दिया शातिर!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। मुखानी थाना क्षेत्र में कार्यालय का शटर तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹3.17 लाख से अधिक नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को हिम्मतपुर तल्ला निवासी विक्रम सिंह कनवाल ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि बच्ची नगर नंबर-1 स्थित उनके कार्यालय का शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद तथा आवश्यक दस्तावेज चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की अनोखी यात्रा!... उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकला श्रद्धा का कारवां, 37 श्रद्धालु रवाना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मामले के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने जांच को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  इस इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट!... पुलिस से भिड़ा वांटेड बदमाश, एनकाउंटर में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश तेज कर दी।

28 मई को मुखानी क्षेत्र के लामाचौड़ खास में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान बबलू (31) पुत्र डोरी लाल, निवासी कालिका कॉलोनी, लोहारियासाल तल्ला, काठघरिया, हल्द्वानी के रूप में हुई, जो मूल रूप से पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा जल्द!... एसआईटी ने निलंबित कर्मचारी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से ₹3,17,500 नकद तथा वादी का आधार कार्ड बरामद किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए धाराओं में वृद्धि की गई है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल रोहित और कॉन्स्टेबल पूरन सिंह शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में