उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में रिश्वत का पर्दाफाश!…इस विभाग का कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई ने फिर हड़कंप मचा दिया है। हल्द्वानी की विजिलेंस टीम ने वन विभाग के कर्मचारी नवीन नौटियाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने कार्य से जुड़े भुगतान और पंजीकरण नवीनीकरण के नाम पर शिकायतकर्ता से 25,500 रुपये की रिश्वत मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

शिकायतकर्ता जय प्रकाश ने बताया कि मामला जागेश्वर में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय से जुड़ा था। विजिलेंस ने शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया। सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर नौटियाल को पकड़ने में सफलता मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

जांच में यह भी सामने आया कि इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी रेंज जागेश्वर, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा का नाम भी शामिल है, और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मचा है। विजिलेंस टीम आरोपी के अन्य सहयोगियों और लेन-देन के स्रोतों का पता लगाने में जुटी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में