उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड कोर्टों में बम का डर!… ई-मेल ने फिर मचाई अफरा-तफरी, पुलिस अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जिला न्यायालयों को लगातार धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं, जिससे न्यायिक परिसरों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को नई टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालयों में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एलआईयू की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे पुलिस अधिकारियों, न्यायविदों और वकीलों ने राहत की सांस ली। हालांकि एहतियातन निगरानी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

नई टिहरी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा और सीओ टिहरी महेश लखेड़ा ने बताया कि न्यायालय में बम रखे जाने संबंधी ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इससे एक दिन पहले उत्तरकाशी जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी बम और आरडीएक्स लगाए जाने की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न्यायालय परिसर को खाली कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों को भी जांच में लगाया गया। देर शाम तक चली तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’... 22 जुलाई तक भारी बारिश का खतरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह प्राप्त ई-मेल में कोर्ट परिसर में लगभग 12 किलो आरडीएक्स लगाए जाने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही एसपी कमलेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई। अग्निशमन दल को भी तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन...सांसद के दफ्तर में गरजा बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात

देहरादून से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। पुलिस ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में