उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जजमेंट देहरादून

छात्र के साथ कुकर्म!… बोर्डिंग स्कूल कर्मचारी को कड़ी सजा, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बोर्डिंग स्कूल कर्मचारी को अपने छात्र के साथ दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए देहरादून की अदालत ने 7 साल कठोर कारावास और 15 हजार रुपए जुर्माना सुनाया है। जुर्माना न अदा करने पर आरोपी को अतिरिक्त 3 महीने कारावास भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

यह घटना 15 अक्टूबर 2011 की है, जब 13 वर्षीय छात्र दीपावली के अवकाश पर दिल्ली अपने चाचा के साथ गया था। लौटने पर परिवार को पता चला कि छात्र ने स्कूल से भागकर शिकायत की कि कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को 13 नवंबर 2011 को गिरफ्तार किया। चार महीने जेल में रहने के बाद मार्च 2012 में उसे जमानत पर रिहा किया गया। प्रारंभिक सुनवाई में आरोपी को 2 साल कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद कपिल ने बताया कि आरोपी की अपील खारिज कर दी गई और सजा बढ़ाकर 7 साल और जुर्माना 15 हजार किया गया। अदालत ने आरोपी को 29 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में