उत्तराखण्ड हल्द्वानी

भाजपा ने शुरू किया संवाद अभियान… आम जनता तक बजट की उपलब्धियां पहुँचाने पर जोर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नगर निगम सभागार में केंद्रीय बजट सत्र 2026 के प्रस्तुतीकरण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक एवं दर्जा राज्यमंत्री नवीन चंद्र वर्मा ने केंद्रीय बजट 2026 पर अपने विचार साझा किए।

वर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश इस बजट में देश के समग्र विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आयकर नियमों में किए गए सरलीकरण 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

राज्यमंत्री ने कहा कि बजट की मुख्य उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन 2 फरवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। इन कार्यक्रमों में व्यापारी संगठन, लघु उद्योग, किसान, महिला संगठन और युवा संगठन शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

कार्यक्रम में बजट के विभिन्न प्रावधानों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन ने आम जनता तक बजट की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए संवाद कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो दीपेंद्र कोश्यारी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप, कंचन उप्रेती, रविंद्र बाली, भाजपा नेता मोहन पाठक, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट और दीपांशु शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में