उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट… 8 जिलों में तूफानी हवाओं, बिजली और बारिश का खतरा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पहाड़ी जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल...हेमकुंड साहिब झड़प पर सरकार का कड़ा संदेश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय इलाकों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने देहरादून सहित आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हथियार की नुमाइश!...ट्रिगर दबते ही चली गोली, अफरा-तफरी

दूसरी ओर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  किसका कटेगा टिकट, किसे मिलेगा मौका?... 2027 के लिए भाजपा ने अपनाया नया फार्मूला

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही पैटर्न बना रह सकता है। मानसून के आगमन से पहले पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में