उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

कैंची धाम बाईपास पर बड़ी अपडेट…इतने दिन में खुल सकता है नया बाईपास

खबर शेयर करें -

नैनीताल में श्री कैंची धाम में लगने वाले यातायात जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन भवाली–सैनिटोरियम रातिघाट बाईपास मार्ग का सोमवार को कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सड़क कटान का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि वैली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने जानकारी दी कि वैली ब्रिज का कार्य अगले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आवश्यक परीक्षण कर बाईपास मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक साजिश... रात में बुलाकर प्रेमी की बेरहमी से हत्या, जानें पूरा मामला

कुमाऊं आयुक्त ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित रातिघाट मोटर मार्ग पर शेष समतलीकरण, साइनेज और सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं, ताकि यह मार्ग श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित बन सके।

यह भी पढ़ें 👉  शादीशुदा प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव... प्रेमी ने भाई-जीजा संग रची खौफनाक साजिश!

उन्होंने श्री कैंची धाम मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां मानस मंदिर माला योजना के तहत बन रही पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यहां 330 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग तैयार की जा रही है, जिसमें से दो मंजिलों का कार्य पूरा हो चुका है और लगभग 180 वाहनों की पार्किंग तत्काल उपयोग के लिए तैयार है।

इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पाथवे का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है और कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य भी तेजी से जारी है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी कार्य आगामी तीन महीनों में पूर्ण कर लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय, उप जिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या, नवाजिश खलीक, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि रत्नेश कुमार सहित संबंधित विभागों के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में