उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में प्रशासन का बड़ा कदम… 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के दौरान 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, क्योंकि इनके धारकों ने राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर UIN (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) पंजीकरण और डिजिटल अपडेट नहीं कराया।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल के नियमों के तहत की गई है। लाइसेंसधारकों को समय-समय पर सूचना और पंजीकरण के अवसर दिए गए, लेकिन कई ने डिजिटल रिकार्ड अपडेट नहीं कराया। इसे शस्त्र अधिनियम और शासन निर्देशों का उल्लंघन माना गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि शस्त्र लाइसेंस सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि गंभीर कानूनी दायित्व भी है। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अवैध शस्त्रों पर नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने शस्त्र लाइसेंसधारकों से अपील की है कि वे समय पर UIN पंजीकरण, नवीनीकरण और विवरण अद्यतन सुनिश्चित करें। चेतावनी दी गई है कि यदि पंजीकरण नहीं किया गया, तो शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने पर निरस्त कर दिया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में