चुनाव देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय

आप को बड़ा झटका… केजरीवाल समेत इन नेताओं की हार, भाजपा को बढ़त

खबर शेयर करें -

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब तक बेहद दिलचस्प मोड़ पर हैं। 70 सीटों पर हो रही वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) को बहुमत मिलते हुए नजर आ रहा है।

आप के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया। इसके अलावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से हार गए हैं, जहां उनकी हार महज 600 वोटों से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दसवीं पास निकला ठगों का ट्रेनर!...करोड़ों में होता था लेन-देन, ऐसे शिकार बनाता था गिरोह

दिल्ली की अन्य सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्प रहा है। लक्ष्मी नगर सीट से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत हासिल की, वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज... भाजपा नेता ने पत्नी समेत चार लोगों पर बरसाईं गोलियां, तीन बच्चों की मौत

वर्तमान रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन रुझानों के बाद भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। हालांकि, कुछ सीटों पर अभी भी कांटे की टक्कर जारी है, जहां कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड...बेकरी में धधकी आग, मचा हड़कंप
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ