उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव हल्द्वानी हिल दर्पण

पंचायत चुनाव में बड़ा घोटाला…फर्जी प्रमाण पत्र से बने ग्राम प्रधान! आयुक्त सख्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल में पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान पद पर कथित फर्जी ओबीसी जाति प्रमाण पत्र का मामला अब तूल पकड़ गया है। मंगलवार को मंडलायुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में सरोवरनगर पोस्ट केलाखेड़ा निवासी मोहम्मद दानिश के जाति प्रमाण पत्र को लेकर दाखिल शिकायत पर सुनवाई की, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

शिकायतकर्ता सरोवरनगर निवासी इबरान अली ने आरोप लगाया कि मोहम्मद दानिश ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर ओबीसी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया और इसी प्रमाण पत्र के सहारे 2025 में ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा, जिसमें वह विजयी भी रहे। शिकायत में यह भी कहा गया कि दानिश सामान्य वर्ग के हैं और उनका ओबीसी प्रमाण पत्र नामांकन से पूर्व ही निरस्त हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

मंडलायुक्त दीपक रावत ने शिकायतकर्ता को निर्देश दिए कि वह शपथपत्र प्रस्तुत करें कि संबंधित ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त हो चुका है। साथ ही उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को भी निर्देश दिए कि शपथपत्र मिलने के बाद प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

सुनवाई में तहसीलदार गदरपुर, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, तहसीलदार लीना चंद्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में