उत्तराखण्ड देहरादून

पहाड़ से मैदान तक बड़ी राहत…रुद्रपुर में खुला 300 बेड का अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार प्रदेश में “एक जनपद–एक मेडिकल कॉलेज” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर को 300 बेड के चिकित्सालय और 100 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति दे दी है। इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से तराई-भाबर क्षेत्र के साथ-साथ सीमांत और पर्वतीय इलाकों के लाखों लोगों को सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज न केवल बेहतर उपचार सुविधाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों, आपदा प्रबंधन और रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 300 बेड के अस्पताल के संचालन से क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, जहां जांच, उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्थाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे आम जनता को समयबद्ध और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मंच पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी...लेकिन फोन से चला दिया सियासी तीर

मेडिकल कॉलेज में 24×7 आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होने से दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और जटिल मामलों में तत्काल उपचार संभव हो सकेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी उपलब्धता के कारण मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों या अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

इस कॉलेज के संचालन से उधम सिंह नगर जिले के सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत सैकड़ों श्रमिकों और कर्मचारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब दुर्घटना या आपात स्थिति में इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज पर मरीजों का बढ़ता दबाव भी कम होगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और संक्रामक रोग नियंत्रण जैसे जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में भी सहायक होगा। हर वर्ष 100 एमबीबीएस सीटों की उपलब्धता से राज्य और देश के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। इससे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, जो पलायन की समस्या को कम करने में मददगार साबित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार एक जनपद–एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का संचालन उत्तराखंड के स्वास्थ्य तंत्र को नई दिशा देगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में