उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे डवलपमेंट देहरादून हिल दर्पण

कुंभ 2027 की बड़ी तैयारी…इतने करोड़ की विकास योजनाओं को हरी झंडी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों और राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कुल 105 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का उपयोग सड़कों के निर्माण, सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों में किया जाएगा।

स्वीकृत योजनाओं के तहत कई धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार को भी मंजूरी दी गई है। इनमें भिकियासैंण नगर पंचायत स्थित हरूहीत मंदिर के लिए 93.36 लाख रुपये तथा द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 72.67 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  हैरान कर देने वाली खबर...उत्तराखंड में नाबालिग ने जन्म दिया शिशु, जानें पूरा मामला

श्रम न्यायालयों में ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन और महिलाओं के लिए अलग शौचालय एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु देहरादून, काशीपुर और हरिद्वार के लिए 1.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पर्यटन विभाग के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद की रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के लिए 1.50 करोड़ रुपये की योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।

नगर विकास से जुड़ी परियोजनाओं में नगर निगम कोटद्वार में एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना हेतु 4.96 करोड़ रुपये, जबकि नैनीताल के रामनगर दीवानी न्यायालय में टाइप-3 आवास निर्माण के लिए 18.59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों के बीच स्टंट का खेल!...वार्डों से सीएमएस कक्ष तक पहुंची बाइक; VIDEO वायरल

कुम्भ मेला-2027 के तहत मायापुर में फायर स्टेशन के लिए 50 बिस्तरों वाले बैरक निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा 4.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

इसके अलावा शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पशु शवदाह गृह निर्माण, लीगेसी वेस्ट निस्तारण, कूड़ा वाहन एवं उपकरण क्रय जैसी परियोजनाओं के लिए नगर निकायों को कुल 48.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सड़क और अवसंरचना विकास के तहत देहरादून रायपुर क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए 7.76 करोड़ रुपये, रुद्रपुर शहर में गाबा चौक से डीडी चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 13.73 करोड़ रुपये तथा रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड में छेनागाड़-बक्सीर मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु 4.02 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन... इस अफसर पर गिरी गाज, मची खलबली

राज्य योजना के तहत नैनीताल, चम्पावत और रामनगर क्षेत्रों में पैदल मार्गों और सड़कों के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए भी करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति प्राप्त होगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में