उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

शासन का बड़ा आदेश… इन अधिकारियों को मिला सेवा विस्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मौजूदा टीम पर ही भरोसा जताया है7 इसके तहत मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात 16 अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया है। शासन की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके तहत इन सभी को अब 28 फरवरी 2027 तक सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। इसके बाद ये सभी सदस्य अगले एक वर्ष तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

मुख्यमंत्री कार्यालय राज्य सरकार के कामकाज का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, जनसंपर्क, योजनाओं की मॉनिटरिंग और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं। यही कारण है कि इस कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका काफी अहम मानी जाती है।

सचिवालय प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभा रहे 16 अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यकाल फरवरी 2026 से बढ़ाकर 28 फरवरी 2027 कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

मुख्यमंत्री कार्यालय में वेतनमान लेवल-10 पर तैनात समन्वयकों में दलबीर सिंह दानू, हरीश कोठारी, राजू बिष्ट, मधुसूदन जोशी, किशोर चंद्र भट्ट, भुवन कुमार, अर्चना राजहंस, आलोक सत्याल, मदन मोहन सती, इंद्रजीत सिंह और हरी सिंह भंडारी शामिल हैं। ये अधिकारी आगे भी समन्वय से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

इसके अलावा, विशेष कार्याधिकारी सत्य प्रकाश रावत, जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी, अनु सेवक अमन, ओएसडी सरिता तोमर और मुख्य समन्वयक आनंद मोहन रतूड़ी का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है।इस प्रकार, मुख्यमंत्री कार्यालय में काम कर रही 16 सदस्यों की टीम को आगामी एक वर्ष के लिए फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यालय के सुचारू संचालन और सरकारी कामकाज में निरंतरता बनी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में