उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक… 7 अहम प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा सहित कई मंत्री शामिल रहे, जबकि सतपाल महाराज और धन सिंह रावत वर्चुअली जुड़े। बैठक की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री और राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता दिवाकर भट्ट को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। कैबिनेट ने राज्य निर्माण और विकास में उनके योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा एक्शन...इस अफसर पर गिरी गाज

इसके बाद विभिन्न विभागों से आए महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में कुल सात प्रस्तावों को मंजूरी मिली। पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और ऊर्जा विभाग के वित्तीय प्रतिवेदन विधानसभा में पेश करने की अनुमति दी गई। अभियोजन संवर्ग के पुनर्गठन पर मुहर लगाते हुए सहायक अभियोजन अधिकारी के 46 नए पद सृजित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी सनसनीखेज... होटल के कमरे में मिला महिला का शव

कैबिनेट ने राज्य की दुकानों और संस्थानों में महिला कर्मचारियों को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक शिफ्ट में काम करने की अनुमति प्रदान कर दी, हालांकि इसके लिए उनकी लिखित सहमति और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध अनिवार्य होंगे। उत्तराखंड दुकान एवं स्थापना अधिनियम में संशोधन के लिए 2025 अध्यादेश को भी मंजूरी मिली।

देहरादून में प्रस्तावित मेट्रो नियो परियोजना पर केंद्र सरकार द्वारा दिए सुझावों को कैबिनेट के समक्ष रखने से जुड़े प्रस्ताव को भी स्वीकार किया गया। इसके अलावा, मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत नियमावली–2025 में संशोधन करते हुए मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने तथा घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन करने का निर्णय लिया गया। इधर, शिक्षा विभाग से जुड़े दो प्रस्तावों को पुनः परीक्षण के लिए स्थगित कर दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में