उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में भाजपा SC मोर्चा की बड़ी बैठक…6 विधानसभा में होगा संगठन विस्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नैनीताल जिला बैठक का आयोजन शनिवार को जिला कार्यालय भाजपा मुखानी, हल्द्वानी में किया गया। बैठक में जिला प्रभारी सूरज प्रहरी और सहप्रभारी अश्विनी का मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा जिला अध्यक्ष रविन्द्र बाली आर्य ने किया। बैठक में भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद एवं प्रदेश मंत्री दीपा भारती सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम...बीच बाजार युवक की हत्या

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सूरज प्रहरी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज के लोगों की एकजुटता से ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए इसकी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि SIR के माध्यम से चुनावी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और फर्जी मतदाताओं को रोकने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  फीस के खेल पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!...निजी स्कूलों के लिए सख्त नियम लागू

विधायक सरिता आर्या ने अनुसूचित समाज को संगठित होकर घर-घर तक पहुंच बनाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने संगठन में अनुसूचित समाज की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की उपयोगिता भी बताई।

मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली आर्य ने कहा कि जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों और 25 मंडलों में अनुसूचित समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार दो दिन दो शव!...नैनी झील बनी रहस्य, लोगों में दहशत का माहौल

कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश आर्य ने किया। इस अवसर परबॉबी आर्य, दिनेश सागर, नीलम आर्य, नेहा आर्य, शुभम, उत्तम प्रकाश, राम बच्चन, योगेश आर्य, नंदकिशोर आर्य, संजय दिवाकर, रजत दिवाकर, प्रताप राम, विनोद आर्य, रमेश चंद्र, इंद्रपाल, मनोज मौर्य, मनोज पवार, भुवन आर्य, कैलाश राज, प्रदीप कुमार, देवेंद्र आर्य सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में