उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल को बड़ी सौगात…मुख्यमंत्री धामी ने शुरू कीं करोड़ों की परियोजनाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल में 42.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन किया। साथ ही उन्होंने जिले में कुल 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 121.52 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं नैनीताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने, जनोपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने और कार्यों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

लोकार्पण में प्रमुख है सूखाताल झील विकास परियोजना (29.16 करोड़ रुपये), जिसमें झील का संवर्धन, दो नई झीलों का निर्माण, एयरेशन प्लांट, दुकानें, शौचालय ब्लॉक, लिफ्ट और ट्रांजिट भवन तथा पैदल मार्ग का निर्माण शामिल है। इसके अलावा हल्द्वानी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से पुस्तकालय का पुनरुद्धार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

शिलान्यास कार्यों में बेतालघाट में प्री स्ट्रेस सेतु, नैनीताल में मल्टीलेवल पार्किंग, रामनगर में बहु-मंजिला पार्किंग, लो वोल्टेज समस्या समाधान के लिए स्टेबलाइज़र, अमेल में लिफ्ट सिंचाई योजना और विभिन्न स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शामिल हैं। गोला नदी में रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में