उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

किसानों के लिए बड़ा तोहफा!… हल्द्वानी में बैंकर्स को ऋण देने का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी बैंकर्स को कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पॉलीहाउस, लघु उद्यम, स्वयं सहायता समूह, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी योजनाओं की समीक्षा की और समयबद्ध ऋण निस्तारण पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकर्स को किसानों को ऋण देने में सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए।

जिन बैंकर्स द्वारा लक्ष्य के अनुसार ऋण नहीं दिया जाएगा, उनकी सूची बनाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि कोऑपरेटिव, पशुपालन विभाग और बैंक आपस में समन्वय कर सभी पशुपालकों के ऋण की समस्या का शीघ्र समाधान करें और प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के प्रयासों से जिले में व्यापक और विकासोन्मुख ऋण योजना तैयार करने में मदद मिली है। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में पर्याप्त और समयबद्ध ऋण प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए बैंकों, सरकारी विभागों और विकास संस्थाओं के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कृषि, संबद्ध गतिविधियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, आवास और सामाजिक अवसंरचना क्षेत्रों में ऋण प्रवाह मजबूत करने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

बैठक में मुकेश बेलवाल, जिला विकास प्रबंधक, NABARD ने कहा कि नाबार्ड की 7,928 करोड़ रुपये की संभाव्यता आधारित ऋण योजना से नैनीताल के कृषि और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। योजना में फसल उत्पादन, बागवानी, सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, दुग्ध उत्पादन, पोल्ट्री, मत्स्य पालन और अन्य संबद्ध गतिविधियां शामिल हैं।

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि बागवानी को प्रोत्साहित करना, दुग्ध एवं पशुपालन सुदृढ़ करना, किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा देना, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रामीण उद्यम विस्तार जैसी विकास रणनीतियों पर ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना में दर्शाई गई संभावनाओं के अनुरूप समय पर ऋण वितरण सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों में पर्याप्त संस्थागत ऋण प्रवाह हो और आजीविका संवर्धन, उद्यमिता विकास तथा समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले। बैठक में जिले के सभी बैंक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में