उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून प्रमोशन हिल दर्पण

उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला…इस आईपीएस को मिली अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में अपर सचिव गृह के पद पर कार्यरत निवेदिता कुकरेती को अब विशेष सचिव गृह नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘राहुल गांधी का शिकायतकर्ता वाल्मीकि समाज से हैं या नहीं?’... पुलिस से जांच की मांग, हल्द्वानी विवाद फिर गरमाया

वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती इसी वर्ष आईजी पद पर पदोन्नत हुई हैं। अपने अब तक के सेवा काल में वह कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और पुलिस पदों पर रहते हुए प्रभावी कार्य कर चुकी हैं। नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गृह विभाग और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दृष्टि से उनकी यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आईजी रिद्धिम अग्रवाल गृह विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थीं। पिछले वर्ष उन्हें आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई थी।

इधर, आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को सोमवार को उत्तराखंड पुलिस का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह आईजी कानून व्यवस्था के पद का भी प्रभार संभाल रहे हैं। वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने सोमवार शाम आदेश जारी किए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में