उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

धामी कैबिनेट में आज बड़ा फैसला?… नई टीम के साथ होगा गेम चेंजर ऐलान!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट की पहली बैठक देहरादून स्थित सचिवालय में होने जा रही है। इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें शामिल किए गए पांच नए मंत्री भी हिस्सा लेंगे। बैठक की शुरुआत में नए मंत्रियों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा। इसके साथ ही पंचायतीराज, वन, शिक्षा और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े मुद्दों पर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

हाल ही में धामी मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसके बाद कैबिनेट पूरी तरह से भर चुकी है। ऐसे में अब सरकार का पूरा फोकस आगामी 2027 विधानसभा चुनावों पर भी माना जा रहा है। चुनाव में कम समय बचा होने के चलते इस बैठक में नीतिगत और जनहित से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

नए मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा विभाग दिए गए हैं। भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम और खादी ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष और जनगणना जैसे अहम विभाग सौंपे गए हैं।

इसके अलावा रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग मिले हैं, जबकि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

आज होने वाली इस कैबिनेट बैठक में इन सभी विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं। खास बात यह है कि नए मंत्री पहली बार कैबिनेट में अपनी भागीदारी दर्ज करेंगे और अपनी प्राथमिकताओं व सुझावों को सामने रखेंगे, जिससे यह बैठक उनके लिए भी एक नया और महत्वपूर्ण अनुभव साबित होगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में