उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव… SSP ने बदले कई सर्किलों के चेहरे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने जनपद में स्थानांतरित होकर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामला...तत्कालीन थाना प्रभारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

जारी आदेशों के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक सुमित पाण्डे को क्षेत्राधिकारी भगवानपुर एवं तकनीकी शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में थाना भगवानपुर, थाना बुग्गावाला और कलियर क्षेत्र शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किसका नाम रहेगा, किसका कटेगा?... हल्द्वानी में SIR की जांच तेज, प्रशासन ने बताई पूरी टाइमलाइन

वहीं पुलिस उपाधीक्षक सुश्री ओशिन जोशी को क्षेत्राधिकारी रुड़की एवं महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली रुड़की और गंगनहर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी।

एसएसपी द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित करने, अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने तथा जनता से संवाद मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में