उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे शिक्षा हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में शिक्षा माफिया पर बड़ी चोट…99 स्कूलों तक पहुंची जांच की आंच, सिस्टम में हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी और अनियमितताओं को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 49 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी 50 स्कूलों को नोटिस दिया जा चुका है, जिससे अब कुल संख्या 99 हो गई है।

यह कार्रवाई अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आरोप है कि कई स्कूल एनसीईआरटी की किताबों के बजाय महंगी निजी प्रकाशनों की पुस्तकें अनिवार्य कर रहे थे, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ विद्यालय विशेष दुकानों से ही किताबें और स्टेशनरी खरीदने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके अलावा कई स्कूलों की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी जैसे फीस संरचना और पुस्तक सूची भी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

नोटिस पाने वाले प्रमुख स्कूलों में होली एंजल पब्लिक स्कूल, वीवीएम पब्लिक स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, जेम्स पब्लिक स्कूल सहित हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, भीमताल और आसपास के कई विद्यालय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

शासन ने इसे गंभीर मानते हुए कहा है कि यह कार्यवाही ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE)’, ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम’ और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुलभ और आर्थिक रूप से न्यायसंगत बनाना है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को 15 दिनों के भीतर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इनमें एनसीईआरटी किताबों को प्राथमिकता देना, किसी भी विशेष विक्रेता की बाध्यता खत्म करना, फीस और पुस्तक सूची को वेबसाइट पर सार्वजनिक करना और अनावश्यक शुल्कों का समायोजन शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अभिभावकों से ली गई अतिरिक्त या गैर-जरूरी किताबों के लिए धनवापसी या समायोजन की व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच समिति गठित करने के आदेश दिए हैं, जो 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अधिकारियों ने साफ किया है कि तय समयसीमा में अनुपालन न करने पर संबंधित स्कूलों की मान्यता निलंबन या रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में