उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!… पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के पेपर लीक प्रकरण में पुलिस की जांच अब और गहराई तक पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता के पिछले 16 वर्षों के शैक्षणिक कार्यकाल और परीक्षा संबंधी जिम्मेदारियों की पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि पेपर लीक की घटनाएं केवल हालिया परीक्षा तक सीमित नहीं हैं और पूर्व वर्षों की परीक्षाएं भी जांच के दायरे में आ सकती हैं।

पुलिस के मुताबिक, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता वर्ष 2010 से प्रदेश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने डीआईटी यूनिवर्सिटी, जेबीआईटी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी और शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्हें उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने किन-किन विषयों के प्रश्नपत्र तैयार किए और क्या पहले भी किसी परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई थी। इसके लिए पुलिस उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, ई-मेल, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच करा रही है। साथ ही वर्ष 2010 से अब तक आयोजित कई परीक्षाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर वर्दी का विद्रोह!... उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से मचा हड़कंप

पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने डॉ. गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वहीं उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने भी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अगले सात वर्षों तक उन्हें विश्वविद्यालय की सभी परीक्षा संबंधी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया है।

यह मामला यूटीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में दर्ज किया गया था। आरोप है कि 7 और 8 जुलाई को प्रस्तावित ‘मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ और ‘इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी’ विषयों के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही छात्रों तक पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति या संगठित नेटवर्क की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पूरे पेपर लीक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में