उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव!… 100 लोगों की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में पार्टियों में नए सदस्यों को जोड़ने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी बीच हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती मिली है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में मनोज धनगर और एससी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का पार्टी के पटके और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नए सदस्यों ने कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज रचेगा नया इतिहास!... पहली बार यहां होगी कैबिनेट बैठक

गणेश गोदियाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना यह दर्शाता है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में पहली बार धामी कैबिनेट!... कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक और युवाओं पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों से जुड़े मामलों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि प्रदेश को विकास, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के रास्ते पर आगे ले जाना है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI में चुनाव के बाद बड़ा एक्शन!...जिलाध्यक्ष समेत छह पदाधिकारी संगठन से बाहर

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री राजेंद्र सिंह शाह, अमरजीत सिंह, हुकम सिंह कठैत समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में शशिपाल, दीपक कोली, नितिन पाल, प्रदीप पाल, अजय पाल, जाहिद अली, सुखपाल, बॉबी चौधरी, कर्मवीर पाल, गुलशन पाल, नीतू चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में