उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

भ्रष्टाचार पर बड़ा वार…पटवारी सस्पेंड! मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई की गई है। देहरादून जिले के जौनसार-बावर क्षेत्र के लाखामंडल में अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर पटवारी (राजस्व उप निरीक्षक) जयलाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान पटवारी को कालसी तहसील स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए विकासनगर तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें एक माह के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी सविन बंसल को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

लाखामंडल और चकराता क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र सहित संयुक्त शिकायत सौंपी थी। शिकायत के साथ ऑडियो साक्ष्य (पेन ड्राइव) भी संलग्न किए गए थे, जिनमें पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पटवारी जयलाल शर्मा क्षेत्र में तैनाती के बाद छोटे-बड़े दस्तावेज तैयार करने, दाखिल-खारिज, फर्जी विक्रय पत्र जैसे कार्यों के नाम पर किसानों, काश्तकारों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से अवैध धन वसूली कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

डीएम सविन बंसल द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर प्रकृति के पाए गए। निष्पक्ष और पारदर्शी जांच को आवश्यक मानते हुए, उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन के प्रथम दृष्टया आधार पर पटवारी को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मंच पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी...लेकिन फोन से चला दिया सियासी तीर

निलंबन अवधि के दौरान पटवारी को मूल नियम 53 के तहत अर्ध औसत वेतन के बराबर भत्ता तथा नियमानुसार महंगाई भत्ता देय होगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वह इस अवधि में किसी अन्य सेवा या व्यवसाय में संलग्न नहीं है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में