उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौसम शिक्षा हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!… इस जिले में 21 अगस्त को स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। 21 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज रचेगा नया इतिहास!... पहली बार यहां होगी कैबिनेट बैठक

इसी बीच ऊधमसिंह नगर जिले में प्रशासन ने 21 अगस्त को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला!... उत्तराखंड से इस नेता को बनाया उम्मीदवार

लगातार बारिश के दौरान नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने और नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव!... 100 लोगों की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में