उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण स्वास्थ्य हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!…इस विभाग में कई बड़े अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष सयाना को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में अब प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  14 साल की लड़की, 17 साल का लड़का!...शादी रुकवाने पहुंची पुलिस तो मच गया बवाल

सरकार के आदेश के अनुसार, डॉ. अजय कुमार आर्या को चिकित्सा शिक्षा निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का नया प्राचार्य बनाया गया है।

इसके अलावा, डॉ. चंद्रप्रकाश भैंसोड़ा को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. जी.एस. तितियाल को हल्द्वानी से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता पुनरीक्षण बना कमाई का जरिया?... विधायक ने खोली पोल, प्रशासन से मांगी तुरंत कार्रवाई

सरकार ने प्रो. डॉ. पंकज सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है।

माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई नियुक्तियों के बाद मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  मां ने दर्ज कराई किडनैपिंग की FIR!...फिर सामने आई ऐसी सच्चाई, सबके उड़ गए होश

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में