उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सस्पेंड स्वास्थ्य हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन…दो अफसर सस्पेंड, सिस्टम में मची हलचल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताजा मामला पौड़ी जिला अस्पताल का है, जहां करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई सीटी स्कैन मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है। खराब रखरखाव और लापरवाही के कारण मरीजों को इसका कोई लाभ नहीं मिल सका।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 से इस मशीन को बिना पर्याप्त सुरक्षा के खुले में रखा गया, जिससे यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह मशीन गंभीर बीमारियों के निदान के लिए लगाई गई थी, लेकिन उपयोग में आने के बजाय धूल खाती रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए शासन ने कड़ी कार्रवाई की है। तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को भी निलंबित किया गया है, जो वर्तमान में अल्मोड़ा में तैनात हैं।

इसके अलावा देहरादून स्थित महंत इंद्रेश चिकित्सालय प्रबंधन समिति को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उस समय यही संस्था पीपीपी मॉडल के तहत पौड़ी में स्वास्थ्य सेवाएं संचालित कर रही थी। नोटिस में पूछा गया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जनसेवाओं को बाधित करने के लिए उनके खिलाफ आर्थिक वसूली और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई क्यों न की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

शासन ने स्वास्थ्य विभाग से भी इस मामले में जवाब तलब किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों का सही रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद से वे लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। हाल ही में टिहरी जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार भी लगाई थी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में