उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा एक्शन…शिक्षकों से मारपीट पर दरोगा सस्पेंड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजकीय पॉलिटेक्निक, पित्थूवाला में शिक्षकों और स्टाफ के साथ मारपीट तथा अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद पुलिस दूरसंचार विभाग में तैनात उपनिरीक्षक महेश कंडवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण न करने और शिक्षण संस्थान में अनुचित व्यवहार करने के मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 4 जून को राजकीय पॉलिटेक्निक, पित्थूवाला में परीक्षा के दौरान उपनिरीक्षक महेश कंडवाल के पुत्र कबीर कंडवाल को कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़ा गया था। परीक्षा नियंत्रक समिति ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले का संज्ञान लिया। बताया जा रहा है कि नकल की घटना सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई का डबल अटैक!... फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

आरोप है कि अगले दिन महेश कंडवाल अपने साले और एक महिला के साथ कॉलेज पहुंचे और वहां मौजूद शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट की। इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बिजली और तूफान का खतरा!...अगले 7 दिनों के लिए IMD का बड़ा अपडेट

वहीं, 6 जून को महेश कंडवाल ने भी कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान उनके बेटे कबीर कंडवाल के साथ कॉलेज के कर्मचारियों प्रभात खंडूरी, पवन कुमार, पीयूष काला और शिवानी ने मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज करने, काफी समय तक बंधक बनाए रखने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

दूसरी ओर, उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य अवनीश जैन ने भी महेश कंडवाल और उनके पुत्र कबीर कंडवाल के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, अभद्र व्यवहार किया तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत राजनीति में हलचल...ये जिला पंचायत सदस्य बर्खास्त

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में