उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा एक्शन!… जंतर-मंतर पहुंची महिला नेता पर गिरी गाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंडल अध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक आंदोलन में उनकी मौजूदगी और गतिविधियों के बाद संगठन ने यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज हल्द्वानी दौरे पर!...जानें कहां-कहां जाएंगे और क्या है पूरा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई टिहरी मंडल अध्यक्ष मणिका राणा दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल हुई थीं। इस दौरान वह छात्र संसद के कार्यक्रम में भी पहुंचीं और आंदोलन स्थल पर उनका वीडियो भी सामने आया। मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजयुमो ने इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ मानते हुए कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने बताया कि मणिका राणा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पिछले कुछ समय से संगठनात्मक कार्यों में उदासीनता बरतने के कारण पदमुक्त किया गया है। उनके स्थान पर शुभम नेगी को नई टिहरी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, पद से हटाए जाने के बाद मणिका राणा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उनके लिए **राष्ट्रहित सर्वोपरि** है। उन्होंने कहा कि वह देशभर के विद्यार्थियों के साथ खड़ी रहीं और उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी प्रमुख मांग पूरी हुई। उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  अर्धकुंभ में गंगा घाटों पर रहेगी AI की नजर!...82 लाख से लगेंगे हाईटेक कैमरे, चेहरे से भी होगी पहचान

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में