उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे नैनीताल हल्द्वानी हिल दर्पण

खेती भूमि का पट्टा…खड़ा कर दिया अवैध होटल! प्रशासन का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिला में कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित पट्टे की जमीन के व्यावसायिक उपयोग का मामला उजागर होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत ने पट्टे की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सूर्या गांव, पट्टी चोपड़ा स्थित 0.220 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

जानकारी के अनुसार, यह भूमि गोपाल सिंह, केशर सिंह और उदुली देवी को श्रेणी–5 और श्रेणी–7(क) के अंतर्गत कृषि कार्य के लिए पट्टे पर दी गई थी। जांच में सामने आया कि भूमि का उपयोग कृषि के बजाय विकास किरोला के पक्ष में लीज पर देकर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया गया। संबंधित भूमि पर होटल/रिसोर्ट का निर्माण कर उसका व्यवसायिक संचालन किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

राजस्व अभिलेखों की जांच और मौके पर निरीक्षण के दौरान अनियमितता की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी ने भूमि को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश पारित किया। साथ ही परगना अधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए गए हैं कि नियमानुसार भूमि का कब्जा लेकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन की इस कार्रवाई को पट्टा शर्तों के उल्लंघन के मामलों में कड़ा संदेश माना जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में