उत्तराखण्ड कुमाऊं शिक्षा हल्द्वानी

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन… 17 शिक्षकों और लिपिकों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शिक्षा विभाग ने समय पूर्व छात्रों की छुट्टी और लापरवाही के मामलों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द जायसवाल ने जीआईसी सेमलखलिया और प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया सहित रामनगर विकासखंड के 17 अध्यापकों और लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को रामनगर के सावलदे न्याय पंचायत के जीआईसी ढेला, प्राइमरी स्कूल ढेला, हाई स्कूल पटरानी, प्रा वि पटरानी नंबर 3, प्रा वि पटरानी, प्रा वि कारगिल पटरानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल सावलदे, प्रा वि सावलदे, जीआईसी सेमलखलिया, प्रा वि सेमलखालिया सहित 10 विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों और लिपिकों के खिलाफ तुरंत वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

सीईओ जायसवाल ने जिले के सभी विद्यालयों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि विद्यालय संचालन में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए और पाठ्यक्रम समय से पूरा किया जाए। समय से पाठ्यक्रम न पूरा करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में