उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में प्रशासन का बड़ा एक्शन…अवैध मजार हटाई; विरोध के चलते सुरक्षा कड़ी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार को नगर पालिका की भूमि पर बने एक धार्मिक ढांचे को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद विवाद खड़ा हो गया। मसूरी के लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियों से पंगा पड़ा महंगा!... छेड़छाड़ पर मनचलों की पहले पिटाई, फिर बिच्छू घास; VIDEO वायरल

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर कार्रवाई की गई, वह कोई नई संरचना नहीं थी, बल्कि वर्षों से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोग में लाई जा रही थी। समुदाय का दावा है कि यह स्थल करीब 200 वर्ष पुराना है और यहां उनके पूर्वजों को दफनाया गया है। उनका कहना है कि हटाया गया ढांचा नियमित नमाज के लिए इस्तेमाल होने वाली मस्जिद नहीं, बल्कि एक टीनशेड था, जहां अंतिम संस्कार के बाद मृतकों की अंतिम नमाज अदा की जाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है'... सृष्टि के VIDEO ने खोली ससुराल की परतें, पति-ननद गिरफ्तार

समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान किए बिना कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि यदि भूमि सरकारी थी तो इतने वर्षों तक इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ऐसे संवेदनशील मामलों में प्रशासन को संबंधित पक्ष से संवाद कर समाधान निकालना चाहिए।

वहीं, प्रशासन ने कार्रवाई को पूरी तरह नियमानुसार बताया है। एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने कहा कि संबंधित भूमि न तो वक्फ बोर्ड की है और न ही किसी निजी व्यक्ति या समुदाय के स्वामित्व में है। राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद, छावनी परिषद और वक्फ बोर्ड के अभिलेखों की संयुक्त जांच में भूमि नगर पालिका परिषद मसूरी की पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  अगस्त की शुरुआत बनेगी आफत!...उत्तराखंड में 6 दिन लगातार बारिश की चेतावनी

एसडीएम ने बताया कि संबंधित पक्ष को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार नोटिस जारी किए गए थे और स्वेच्छा से ढांचा हटाने का अवसर भी दिया गया था। नोटिसों का पालन नहीं होने पर पुलिस बल की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में