इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

‘एक चिट्ठी भारत माँ के नाम’…. उत्कृष्ट रचनाओं के लिए भारती भट्ट और सुमन बर्गली सम्मानित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: ज्ञानेश्वरी प्रकाशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य साहित्य प्रज्ञा सम्मान समारोह में हल्द्वानी की चर्चित लेखिका भारती भट्ट ‘भानु’ और सुमन बर्गली को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों लेखिकाओं को यह सम्मान उनके द्वारा ‘एक चिट्ठी भारत माँ के नाम’ विषय पर प्रस्तुत प्रभावशाली रचनाओं तथा निरंतर सक्रिय साहित्यिक भागीदारी के लिए दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा क्षेत्र में मोदी का ‘हाथ’... हवाई दौरा नहीं हुआ, पीड़ितों की सुनी आवाज़

समारोह में वरिष्ठ साहित्यकारों और रचनाकारों ने भारती भट्ट और सुमन बर्गली की रचनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी लेखनी समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने वाली प्रेरणा है। ज्ञानेश्वरी प्रकाशन के संस्थापक आकाश मालिया ने दोनों लेखिकाओं को सम्मान पत्र भेंट कर उनकी कला एवं साहित्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

सुमन बर्गली ने अब तक कई कहानियाँ, आलेख और काव्य संग्रह प्रकाशित किए हैं, जिनमें सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की झलक साफ नजर आती है। वहीं भारती भट्ट ‘भानु’ ने भी स्वतंत्र रूप से अनेक साहित्यिक रचनाएं प्रस्तुत की हैं। दोनों लेखिकाओं ने साथ मिलकर महिला लेखिकाओं की एंथॉलजी पुस्तक ‘प्राइड ऑफ वुमन’ भी प्रकाशित की है, जिसे पाठकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हादसा...मां की दर्दनाक मौत, बेटी गंभीर

पूर्व में भी दोनों लेखिकाएं राष्ट्रीय स्तर की लेखन प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी हैं और साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। समारोह के दौरान यह घोषणा भी की गई कि शिक्षक दिवस के अवसर पर दोनों लेखिकाओं की नवीन पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा, जिसे साहित्य प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन रोमियो’... ड्रंक ड्राइविंग और अराजकता पर कसा शिकंजा!
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में