उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

वर्दी भी सुरक्षित नहीं!… उत्तराखंड में पुलिसकर्मी से मारपीट—जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सरकारी कार्य से लौट रहे एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़ित पुलिसकर्मी ने इस संबंध में हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस कॉन्स्टेबल विधि विज्ञान प्रयोगशाला, देहरादून से एक मुकदमे से संबंधित सामग्री दाखिल कर सरकारी वाहन से वापस लक्सर लौट रहा था। जैसे ही वह सेठपुर क्षेत्र में पहुंचा, उसके आगे गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। हार्न देने पर साइड मिलने के बाद जब कॉन्स्टेबल ने ट्रॉली से आगे निकलने का प्रयास किया, तभी ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन सामने ला दिया। टक्कर से बचने के लिए पुलिसकर्मी को अपनी कार सड़क से नीचे फुटपाथ की ओर उतारनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर रोककर पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों आरोपियों ने कार के भीतर ही पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और कॉलर पकड़कर उसे वाहन से बाहर खींचने का प्रयास किया। इस घटना में पुलिसकर्मी की वर्दी के बटन टूट गए और सोल्डर बैच भी क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसका लाभ उठाकर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान लक्सर क्षेत्र के निवासी के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

पीड़ित पुलिसकर्मी ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में