उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

अगस्त की शुरुआत बनेगी आफत!…उत्तराखंड में 6 दिन लगातार बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगस्त की शुरुआत बारिश के साथ होने जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 1 से 6 अगस्त तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार (6 अगस्त) तक विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, **1 अगस्त** को देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में तेज से अति तीव्र बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों पर टूटा काल!... एक डूबा तो बचाने कूदे तीन, चारों की दर्दनाक मौत

**2 अगस्त** को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं, जबकि मैदानी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि... गुरुद्वारे में टेका मत्था; सीएम धामी ने कही बड़ी बात

**3 अगस्त** को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

**4 अगस्त** को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं। इस दिन भी प्रदेश में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  घर से निकला, फिर नहीं लौटा... हल्द्वानी में मिली युवक की लाश, मौत बनी रहस्य

मौसम विभाग के मुताबिक **5 और 6 अगस्त** को भी पूरे उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में