उत्तराखण्ड

बैंक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा!…इस महीने दो दिन हड़ताल की चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। देहरादून में घंटाघर के पास एश्ले हॉल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बाहर बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

प्रदर्शनकारी बैंक कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के चलते कर्मचारियों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल सुविधाओं का लगातार विस्तार हुआ है और छुट्टियों के दौरान भी कर्मचारी कई तरह के बैंकिंग कार्यों में जुड़े रहते हैं। इसके बावजूद उन्हें पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  14 साल बाद खुला 2012 का पुराना मामला!... दो विधायकों समेत 24 पर गैर जमानती वारंट

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के संयोजक इंदर रावत ने कहा कि एलआईसी, नाबार्ड समेत कई अन्य क्षेत्रों में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू है, जबकि बैंक कर्मचारियों की यह मांग अभी तक लंबित है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी किसी विशेष लाभ की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह मांग बेहतर कार्य व्यवस्था और वर्क-लाइफ बैलेंस से जुड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...नेपाल की आपदा पर सीएम धामी का बड़ा बयान

इंदर रावत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो 28 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 20 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने से पहले बैंकिंग सेवाओं पर कम से कम असर पड़े, इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कर्मचारियों की प्राथमिकता बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालना है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि उनकी मांगों को स्वीकार कर लेती है तो कर्मचारी आंदोलन समाप्त कर काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शनकारी बैंक कर्मचारियों ने सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के साथ ही कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर भी जल्द निर्णय लेने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों का समाधान होने से बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सकेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में